बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी का दिल्ली दौरा, गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

झारखंड की वर्तमान स्थिति एवं संगठन के कार्यों पर चर्चा

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश और विधायकदल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार की शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने राज्य की विधि-व्यवस्था की जानकारी भी दी।

दोनों नेताओं ने बताया कि झारखंड राज्य की विधि-व्यवस्था सही नहीं है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की भूमिका सही नहीं ह। भाजपा नेताओं ने अमित शाह को बतया कि भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध में कार्रवाई हो रही है। वहीं अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। राज्य में बढ़ती नक्सल घटनाओं पर नेताओं ने चिंता जतायी है।

सांसद दीपक प्रकाश ने सागठनिक कामकाज पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री को बताया कि पार्टी राज्य सरकार खिलाफ आंदोलनरत है। केंद्रीय मंत्री से दोनों नेताओं की बैठक लगभग 40 मीनट हुई।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...