Breaking: झारखंड में सभी पुलिस थानों के लिए खरीदी जाएंगी बोलेरो और अपाचे, कैबिनेट से स्वीकृति

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। बैठक में राज्य अंतर्गत सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन की खरीददारी की स्वीकृति दी गई है। 1255 चार पहिया वाहन क्रय किया जाएगा। इसके लिए महिंद्रा बोलेरो खरीदी जाएगी। साथ ही 1000 दो पहिया वाहन, टीवीएस अपाचे खरीदी जाएगी। ये वहन दो बार में खरीदे जाएंगे।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में झारखंड अवर शिक्षा सेवा के तहत पूर्व में निर्धारित पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल पदों की संख्या 465 है। इसके लिए 318 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किए गए हैं। बैठक में नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं।

1 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

वहीं झारखंड में खुदरा शराब की बिक्री श्रम नियोजन विभाग के द्वारा किए जाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दी गई है। 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच मानसून सत्र चलेगा। यह कुल पांच दिन चलेंगे।

वहीं बैठक में संस्था नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बैठक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के उपचार में खर्च हुए 44 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...