Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड अवर शिक्षा सेवा के तहत पूर्व में निर्धारित पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल पदों की संख्या 465 है। इसके लिए 318 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

सभी थानों के लिए खरीदी जाएंगी बोलेरो और अपाचे

वहीं बैठक में राज्य अंतर्गत सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन की खरीददारी की स्वीकृति दी गई है। 1255 चार पहिया वाहन क्रय किया जाएगा। इसके लिए महिंद्रा बोलेरो खरीदी जाएगी। साथ ही 1000 दो पहिया वाहन, टीवीएस अपाचे खरीदी जाएगी। ये वहन दो बार में खरीदे जाएंगे।

1 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

वहीं झारखंड में खुदरा शराब की बिक्री श्रम नियोजन विभाग के द्वारा किए जाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दी गई है। 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच मानसून सत्र चलेगा। यह कुल पांच दिन चलेंगे।

वहीं बैठक में संस्था नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बैठक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के उपचार में खर्च हुए 44 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...