जमशेदपुर में फिर जानलेवा हमला, अपराधियों के हौसले बुलंद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह के ग्वाला पट्टी LBSM College Road स्थित अरूण स्टोर के सामने 8- 10 की संख्या में अपराधियों ने 22वर्षीय विद्यार्थी आशीष भगत को सीने में गोली मार दी।

आनन फानन में आशीष को दोस्तो ने घायल अवस्था में TMH लाया । बेहोशी के हालात में आशीष को CCU में एडमिट किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों में राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन सिंह और सूरज दास शामिल थे।

हमलावर पैदल आए थे और घटना को अंजाम देकर पैदल भी भाग गए।

आशीष भगत के दोस्त नीरज यादव ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई को अनूप सिंह द्वारा गुरु पूर्णिमा साईं पालकी कार्यक्रम में शामिल  उनके एक अन्य  दोस्त पृथ्वी चौबे का विवाद अनूप सिंह से हो गया था। दोस्तो ने मिलकर विवाद को शांत कराया था। आशीष भगत भी मामला शांत कराने वालों में थे।

इसी दौरान अनूप सिंह के भाई राजू सिंह और काजू सिंह ने धमकी दी थी कि आशीष कल का सूरज नहीं देख पाएगा।

और 11 तारीख को आशीष पर जानलेवा हमला हो जाता है।

आशीष जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।

इस हफ्ते जमशेदपुर शहर की ये तीसरी घटना है।

मंगलवार रात को बिष्टुपुर स्थित पटियाला बार के पीछे रितेश सिंह पर जानलेवा हमला । रितेश सिंह अभी भी CCU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है, उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

इस मामले में बिष्टुपुर पुलिस की भूमिका बेहद सराहनीय रही और 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना में सम्मिलित 3 लोगों को हिरासत में ले ली। FIR दर्ज कर तीनों तो कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेश पर घाघरीह जेल भेज दिया ।

दूसरा मामला 10 जुलाई रात 8.30 बजे का है। बिष्टुपुर DM Madan School के सामने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह पर जान लेवा हमला।

और 11 तारीख को ये तीसरी घटना से शहर में भय का माहौल है।

Saffrn

Trending News

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...

BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का...

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img