Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप…

Chatra : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने ग्राम पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मुखिया ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और फिर एक रात जबरन उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत हैं और लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Saraikela में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Chatra : मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

महिला ने घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई, जिससे आक्रोश पनप गया है।

ये भी पढ़ें- Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

इसी के विरोध में शनिवार को भुइयां समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और डीसी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी मुखिया को बचाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जब तक विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Giridih : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, छात्राओं का फूटा गुस्सा… 

ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय का किया घेराव

प्रदर्शन के दौरान “मुखिया को गिरफ्तार करो”, “पीड़िता को न्याय दो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन हरकत में आया और मौके पर सीओ, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसडीओ जहूर आलम और डीएसपी अनीता लकड़ा पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : शराब दुकानकर्मियों का हंगामा, बकाया राशि पर तत्काल निष्कासन से नाराज़गी… 

एसडीओ जहूर आलम ने मौके पर उपस्थित मीडिया और प्रदर्शनकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और यदि मुखिया दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अनीता लकड़ा ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… 

Giridih Crime : शराब का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली शराब के साथ तीन धराए… 

Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Palamu Crime : भरोसे का गला घोंटा! दोस्त ही निकला कातिल, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका… 

Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img