Advertisment

DM ने कई विभागों का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को दिए कई निर्देश…

पश्चिम चंपारण: बेतिया के जिला पदाधिकारी DM धर्मेन्द्र कुमार ने शनिवार को समाहरणालय अवस्थित एनआईसी, राजस्व शाखा, जिला जन सम्पर्क कार्यालय, एलएईओ, जिला योजना कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला कोषागार, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, विकास भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पूरे परिसर का औचक निरीक्षण किया। DM ने निर्देश दिया कि कार्यालय के रोकड़ बही, आगत-निर्गत पंजी, कर्मपुस्त सहित अन्य पंजियों, अभिलेखों का संधारण विधिवत करें। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती के साथ अनुपालन करें। साथ ही पहचान पत्र अवश्य धारण करें।

DM ने कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि कार्यालय के व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन के लिए बेहतर तरीके से कार्य करें। ससमय कार्यों को सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। लंबित मामले नहीं रखें, लंबित मामलों का निष्पादन विशेष ध्यान देकर अविलंब निष्पादित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय तथा परिसर में समुचित साफ-सफाई, पेयजल, आदि की व्यवस्था रखी जाय। कार्यालय सामग्रियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सक्षम पदाधिकारी के अनुमति के बिना अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें – निजी कंपनियां भी बनेंगी बिहार के विकास की भागीदार! 24 हज़ार से ज़्यादा कंपनियों को मिलेगा सुनहरा मौका

विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया को कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में रैक का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही समाहरणालय परिसर में निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों के निर्माण एवं प्राक्कलन की स्थिति की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि त्वरित गति से विभाग से समन्वय करते हुए निर्माण कार्य कराया जाए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    समझ से परे है बिहार पुलिस की…, चुनावी मौसम में चिराग ने राज्य की विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...