महागठबंधन की सरकार में मुकेश सहनी ही बनेंगे उप मुख्यमंत्री, कहा ‘सीट शेयरिंग पर…’

महागठबंधन की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा, मतदाता पुनरीक्षण मुख्य सवाल। महागठबंधन की सरकार बनने पर मैं बनूंगा उप मुख्यमंत्री: मुकेश सहनी

पटना: बिहार महागठबंधन की आज बैठक हुई। इस बैठक में सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक से निकलने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आज हुई बैठक छह घंटे चली, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सभी बातें जल्द साफ हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो उप मुख्यमंत्री उनका बनना तय है।

मुकेश सहनी ने कहा कि फिलहाल प्रमुख मुद्दा मतदाता पुनरीक्षण है। लोकतंत्र में जनता मालिक है, वह तय करती है कि सरकार किसकी बनेगी, लेकिन आज उसी जनता से पूछा जा रहा है कि वे भारत के नागरिक हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि यह बड़ी कठिनाई है। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के ही फॉर्म लिया जा रहा है। जमा करने वालों को कोई रिसीविंग भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में अगर मतदाताओं के पास कोई प्रमाण ही नहीं है कि वे फॉर्म जमा किए हैं या नहीं? इसमें चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – निजी कंपनियां भी बनेंगी बिहार के विकास की भागीदार! 24 हज़ार से ज़्यादा कंपनियों को मिलेगा सुनहरा मौका

मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में हैं और हम लोग मजबूती से इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक तरीके से होना चाहिए। यह चुनाव के एक साल पहले हो जाता और नहीं तो अब चुनाव के बाद हो। चुनाव आयोग को भी बिहार के लोगों की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गृह राज्य मंत्री ने बताया लालू राज में क्या था, कहा ‘NDA की सरकार में…’

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...