अंतिम दम तक लड़ता रहूंगा कांटी व मड़वन के गरीबों की हक की लड़ाई- अजीत

जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री अजीत ‘अंतिम दम तक लड़ता रहूंगा कांटी व मड़वन के गरीबों की हक की लड़ाई’। पूर्व मंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा गरीबों का अपार भीड़, कई समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट निदान

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई अजीत कुमार ने सोमवार को कांटी क्षेत्र के श्यामपुर भोजा, मठिया, भड़रा दलित टोला, चैनपुर, गोविंदा फुलकाहां आदि गांव में किसान मजदूर युवा जनसंवाद किया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और निवारण का आश्वासन दिया। अजीत कुमार के समक्ष लोगों ने नल – जल योजना की जर्जरता, बिना वजह राशन बंद होने, बिजली की जर्जरता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित गरीबों को पेंशन की सुविधा दिलाने, जल स्तर गिरने से निजी नलकूप बंद होने सहित कई व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दा उठाया।

मौके पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया। वहीं, उन्होंने नल- जल, बिजली एवं जल स्तर गिरने के वजह से नलकूप बंद होने के मामला को जिलाधिकारी से मिलकर उनके संज्ञान में देने एवं समस्या का निदान कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अजीत कुमार ने कहा कि आज मैं क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में जनसंवाद के लिए जाता हूं, वहां लोगों का भारी जुटान हो रहा है। लोग समस्या से त्रस्त हैं, उन्हें कोई सुनने को तैयार नहीं है। यह काफी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें – BLO की ख़ुशी का वीडियो हुआ वायरल तो BDO ने गिरा दिया गाज, पढ़ें पूरी खबर…

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता न करें मैं अंतिम दम तक आपका हक की लड़ाई लडूंगा एवं आपको हक दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज कांटी विधानसभा क्षेत्र के गरीब स्थानीय जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण समस्या के मकर जाल में बुरी तरह फंस गए है। अजीत कुमार ने उपस्थित लोगों से एनडीए सरकार द्वारा उनके हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाने का अपील करते हुए मौके पर उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले इसके लिए उन्हें हर स्तर पर सहयोग करने को कहा।

जन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय मुखिया ज्ञान कोशिक होरिल, उप मुखिया प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, मालती देवी, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र पासवान, संतोष कुमार शाही, नागेंद्र पंडित, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना शाही, प्रिंस शाही, नीतू पटेल, रविंद्र पासवान, डॉ कमलदेव राम, उमेश शाही, श्यामसुंदर महतो, भाग नारायण सहनी, बिहारी सहनी, कीर्तन सहनी, सकल सहनी, कामेश्वर राय, राजन सिंह, चुनचुन सिंह आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पप्पू-रोहिणी-राजेश राम 15 दिनों के अंदर मांगें माफ़ी नहीं तो…, BJP लीगल सेल ने…

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...