अब शराब दुकानों पर थाना और उत्पाद अफसर का नंबर होगा चस्पा, MRP से अधिक वसूली पर तुरंत करें शिकायत

रांची: राज्य सरकार ने शराब दुकानों में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक अहम व्यवस्था लागू की है। रांची जिले में खुली 70 शराब दुकानों पर अब प्रिंट रेट (MRP) से अधिक वसूली करने पर तुरंत शिकायत करने के लिए थाना और उत्पाद अधिकारी का मोबाइल नंबर चस्पा किया जाएगा। साथ ही टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी भी उपलब्ध रहेगा ताकि उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकें।

ग्राहकों को मिलेंगे अधिकार, दुकानों पर रहेगा नंबर

सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि अब प्रत्येक शराब दुकान पर संबंधित थाना और उत्पाद विभाग के अधिकारी का संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रहेगा। इसका उद्देश्य यह है कि यदि किसी ग्राहक से एमआरपी से अधिक राशि ली जाती है, तो वह तुरंत शिकायत दर्ज कर सके।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान में शिकायत मिलती है, तो संबंधित दुकान के कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यदि उत्पाद विभाग का अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंच पाता, तो संबंधित थाना पुलिस को हस्तक्षेप करने के लिए अधिकृत किया गया है।

शराब दुकानों में पर्याप्त ब्रांड उपलब्ध

जिले में शुरू की गई 70 शराब दुकानों में ज्यादातर पॉपुलर ब्रांड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्राहकों को पसंदीदा विकल्प मिल सके। नई व्यवस्था से ग्राहकों में विश्वास और पारदर्शिता दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार अंचल...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...