Commercial Advertisment

सेवन स्टार्स अकादमी में बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

रांची. सेवन स्टार्स अकादमी, मंडप टोली, हेहल, रांची में दिनांक 8 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

विशेष परंपरा के अंतर्गत विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान चरण धोकर तथा उपहार प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. बी. बेक ने अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नृत्य, नाटक, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को आनंदमय बना दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने एक स्वर से संकल्प लिया कि वे डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा को समाज में नई दिशा देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन बच्चो के द्वारा किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मचंद उराँव, सीमा तिग्गा, प्राचार्य डाक्टर बबन कुमार, प्रफुल कुमार बिद, उप प्राचार्य रीतू प्रिया, अमर अमीप, सहित सभी शिक्षक गण, कार्यालय कर्मचारी, वाहन कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...