Advertisment

गंगा नदी में नाव पलटने से डूबी महिला का शव एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में बुधवार दोपहर गंगा नदी में नाव पलटने से डूबी महिला का शव गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा चक्की दियारा में कल नाव पलट गई थी जिसमें मां-बेटी डूब गई थी, जबकि 6 लोग तैरकर जान बचाई थी।

डूबी बच्ची का शव बुधवार को ही बरामद कर लिया गया था, लेकिन महिला का शव नहीं मिला था। एसडीआरएफ की टीम ने आज महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

बताया जाता है कि गोपालपुर निवासी तुलसी शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी अपनी बेटी 3 वर्षीय शिवानी कुमारी घर में बाढ़ की पानी रहने की वजह से अपने मायके नाव से जा रही थी। नाव पर मां-बेटी के अलावा छः लोग और सवार थे। नाव बीच में जाकर पलट गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर 6 लोगों को बचाया। जबकि मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बछवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...