Advertisment

Giridih : दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, जमीन विवाद ऐसे बना खून का अखाड़ा, कई गंभीर…

Giridih : गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भेलवाघाटी गांव में दो पक्षों के बीच पुराना भूमि विवाद एक बार फिर उग्र हो गया, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर जमकर चले, जिसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Giridih : जमीन को लेकर हुआ विवाद
Giridih : जमीन को लेकर हुआ विवाद

ये भी पढ़ें- Giridih Murder : युवक का सरकटा शव मिलने से मची सनसनी, आरोपी निकला ये… 

Giridih : लंबे समय से चल रहा है जमीन विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इस विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान कहासुनी शुरू हुई जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर हाथापाई में बदल गई। हिंसा में शामिल लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया।

rt56 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता बना हैवान, बेटी से ही करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार… 

घटना में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल लोगों को तुरंत देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : शोकॉज पर बवाल! रिम्स निदेशक ने लगाया षड्यंत्र का आरोप, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब… 

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया

rt 22Scope News

मामले की जानकारी मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की पुष्टि हुई है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : चार माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी फूटा आक्रोश, उपायुक्त से लगाई गुहार 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गांव में फिलहाल शांति है लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें++++++

Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी… 

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी 

Bokaro Crime : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, मंदिर से लौटते के दौरान वारदात को दिया अंजाम… 

RIMS-2 controversy : “उपजाऊ को बता रहे बंजर”-रिम्स-2 जमीन विवाद पर भड़के संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री को बताया मानसिक दिवालिया…

Ranchi : मौत की ट्रैक! मांडर में ट्रेन से कटकर चरवाहे की दर्दनाक मौत…

Ranchi Crime : पुंदाग में लुटेरों का धावा, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार… 

 

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...