Bokaro : चार माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी फूटा आक्रोश, उपायुक्त से लगाई गुहार

Bokaro : बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग में राइडर कंपनी के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी वेतन संबंधी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बीते चार महीने से वेतन नहीं मिला है और छह वर्षों की सेवा के बावजूद पीएफ नंबर तक नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता बना हैवान, बेटी से ही करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : कर्मचारियों की स्थिति हो गई है दयनीय

Bokaro : कर्मिचारियों ने लगाई डीसी से गुहार
Bokaro : कर्मिचारियों ने लगाई डीसी से गुहार

इन कर्मचारियों की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि दैनिक खर्च और बच्चों की परवरिश तक मुश्किल हो रही है। गोमिया सीएससी की कर्मचारी रश्मि कुमारी ने बताया कि अब हालत ऐसी हो गई है कि परिवार का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। मार्च में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर इसे स्थगित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : शोकॉज पर बवाल! रिम्स निदेशक ने लगाया षड्यंत्र का आरोप, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब… 

कर्मचारियों ने उपायुक्त से मिलकर लगाई गुहार 

सीएससी गोमिया, बेरमो, तेनुघाट, नवाडीह, पेटरवार, चंदनक्यारी, जरीडीह और कसमार से आए दर्जनों कर्मचारियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलकर गुहार लगाई। इनका कहना है कि चास के कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल रहा है, जबकि बाकी क्षेत्रों के कर्मचारियों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : 24 दिन बाद डीपीएस के म्यूजिक टीचर का शव यहां से बरामद…

कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन कार्यालय सिर्फ आश्वासन देते है, जबकि कंपनी कहती है कि अब तक आवंटन नहीं आया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन फिर से आंदोलन करेंगे।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें++++++

Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी… 

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी 

Bokaro Crime : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, मंदिर से लौटते के दौरान वारदात को दिया अंजाम… 

RIMS-2 controversy : “उपजाऊ को बता रहे बंजर”-रिम्स-2 जमीन विवाद पर भड़के संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री को बताया मानसिक दिवालिया…

Ranchi : मौत की ट्रैक! मांडर में ट्रेन से कटकर चरवाहे की दर्दनाक मौत…

Ranchi Crime : पुंदाग में लुटेरों का धावा, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार… 

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...