तेल कटवा गिरोह ने होटल संचालक के पिता की गोली मारकर की हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी में होटल संचालक के पिता की तेल कटवा गिरोह के अज्ञात चोरों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास न्यू चंडीगढ़ ढाबा की है।

Goal 2 22Scope News

मृतक कि पहचान चुटु राय के रूप में हुई है, होटल संचालक था

मृतक कि पहचान चुटु राय पिता 60 वर्षीय उपेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि होटल संचालक चुटु राय मंगलवार की रात्रि में होटल पर सो रहे थे। इसी बीच एक वजह रात्रि में इन्हें लगा की कोई ट्रक से तेल की चोरी कर रहा है। जैसे ही लाठी लेकर चोरों की तरफ बढ़े इसी दौरान अज्ञात चोरों ने इन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम उपेंद्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें :

काफी सक्रिय रहता है तेल कटवा गिरोह

बताया जा रहा है कि एनएच के किनारे तेल कटवा गिरोह काफी सक्रिय रहता है। कुछ दिन पहले भी इसी थाना थाना क्षेत्र में भी एक लाइन होटल पर ट्रक से तेल काटने के दौरान विरोध करने पर एक बच्चे को बदमाशों ने गोली मार दी थी। ठीक उसी प्रकार कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास भी बीती रात इसी तरह की घटना घटी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस उन गिरोह का खुलासा कर पाती है या नहीं। कोटवा थानाध्यक्ष प्रतियूष कुमार विक्की ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला आया है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना IT ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित हिरासत में 2, घूस का मामला

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...