अहिरौली घाट पर संपन्न हुआ भव्य गंगा महाआरती समारोह, राजकुमार बोले- मां गंगा सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं

बक्सर : ऐतिहासिक अहिरौली गंगा घाट पर एक भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में गंगा महाआरती का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन मां अहिल्या गंगा सेवा दल एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गंगा समिति द्वारा 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार पांच पंडा महाराजों ने एक साथ गंगा मैया की महाआरती संपन्न कराई। जिसने हजारों श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्रदान की। समारोह में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Goal 22Scope News

राजकुमार चौबे की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने श्रद्धा पूर्वक महाआरती में भाग लिया और मौके पर बोले गंगा मैया केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं। अहिरौली जैसे पावन स्थल पर यह महाआरती हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। विश्वामित्र सेना का उद्देश्य सनातन मूल्यों का पुनर्जागरण है और यह आयोजन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। हम आस्था और संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अद्भुत आयोजन से स्थानीय जनमानस में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन के सफल समापन पर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संगठनों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

Buxar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सनातनी सम्मान समारोह : राजकुमार चौबे बोले- केवल बक्सर के मूल निवासी ही कर सकते हैं सनातन धरोहर की रक्षा

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...