आस्था व स्वच्छता का संगम : मनिहारी गंगा तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

कटिहार : गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कटिहार जिले के मनिहारी गंगा तट पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित भव्य गंगा महाआरती ने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना दिया। इस आयोजन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार और मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

तारकिशोर प्रसाद की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया

गंगा महाआरती के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर से आए पंडित राजमन पांडेय और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न की, जो श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव साबित हुआ। समारोह ने न केवल आध्यात्मिक भावनाओं को जागृत किया, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार को लेकर पूर्व मंत्री ने क्या कह दिया…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...

Jamtara Damaged Road: जामताड़ा की इस सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें! स्कूल...

Jamtara Damaged Road: करमाटाड़ ब्लॉक में सतुवाटांड़ और निमाडीह गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खराब हो गई है।...