तिलकामांझी में भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

भागलपुर : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड एसबीआई बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मायागंज कुप्पाघाट थाना बरारी निवासी रामसरण यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामसरण यादव घर से स्कूटी पर सवार होकर तिलकामांझी इलाके में खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान जेल रोड पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्टार बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया।

Goal 4 22Scope News

घटना की खबर सुन पुलिस मौके पर पहुंच वृद्ध के शव को लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो बैठी जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक की तलाश की जा रही है। उधर, रामसरण यादव की असामयिक मौत से उनके परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े : गोपाल खेमका हत्याकांड : लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, गांधी मैदान SHO निलंबित

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...