गोपाल खेमका हत्याकांड : लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, गांधी मैदान SHO निलंबित

पटना : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांधी मैदान थाने के एसएचओ राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (IG) जितेंद्र राणा और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा की अनुशंसा पर कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

Goal 2 22Scope News

गोपाल खेमका हत्याकांड के दौरान पुलिस की लापरवाही और गंभीर चूक बनी कारण – IG जितेंद्र राणा

आईजी जितेंद्र राणा ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई गोपाल खेमका हत्याकांड के दौरान पुलिस की लापरवाही और गंभीर चूक के कारण की गई है। उन्होंने कहा कि एसएचओ ने घटना के बाद त्वरित और आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिससे अपराधियों को फायदा मिला और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। आईजी राणा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे पुलिस महकमे के लिए एक सख्त संदेश है। जो भी एसएचओ या पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेंगे उन पर भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

राजेश कुमार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर लापरवाही के आरोप थे – SSP कार्तिकेय शर्मा

पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि एसएचओ राजेश कुमार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर लापरवाही के आरोप थे। गोपाल खेमका हत्याकांड समेत कई मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं करने और अपराधियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी द्वारा की गई आंतरिक समीक्षा में राजेश कुमार की कार्यशैली में गंभीर चूक पाई गई, जिसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया। पुलिस महकमा इस निलंबन को एक कड़ा संदेश मान रहा है कि विधि-व्यवस्था से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उमेश राय और अशोक राय के खिलाफ पुख्ता सबूत सामने आए हैं – ADG कुंदन कृष्णन

बिहार पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने कहा कि गोपाल खेमका हत्याकांड में उमेश राय और अशोक राय के खिलाफ पुख्ता सबूत सामने आए हैं। वीडियो फुटेज, चैट्स और रिकॉर्डिंग के साथ-साथ इनकम टैक्स की रिपोर्ट भी बताती है कि जमीन काला धन छुपाने का बड़ा जरिया बन गई है। जमीन सौदों में अपराधियों की संलिप्तता बढ़ती जा रही है, जिस पर प्रशासन ने चिंता जताई है। प्रशासन का कहना है कि अगर आज आप अपराधियों से डील कर रहे हैं तो कल आपके बच्चे पेन की जगह पिस्तौल उठा सकते हैं। ऐसे में सिर्फ पुलिस नहीं, समाज और माता-पिता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को किस राह पर ले जा रहे हैं।

ADG Kundan Krishnan 22Scope News
उमेश राय और अशोक राय के खिलाफ पुख्ता सबूत सामने आए हैं – ADG कुंदन कृष्णन

यह भी पढ़े : व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

रंजीत कुमार और स्नेहा राय की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...