जेएसएससी ने भाषा विषय का परिणाम जारी किया, 1632 अभ्यर्थी अल्पसूचीबद्ध, 23 से 25 जुलाई तक प्रमाण पत्र सत्यापन

रांची: जेएसएससी  ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के भाषा विषय का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूची में 1632 अभ्यर्थियों को अल्पसूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें आगामी 23 से 25 जुलाई 2025 तक रांची के नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

प्रमाणपत्र जांच प्रक्रिया दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाना अंतिम चयन नहीं है। यह चयन प्रक्रिया का एक हिस्सा मात्र है। अभ्यर्थियों को जांच के दिन अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • आवेदन पत्र में दी गई प्रविष्टियों से संबंधित मूल प्रमाण पत्र

  • प्रत्येक प्रमाण पत्र की एक स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति

  • हाल में खींचा गया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

सभी अभ्यर्थियों को जांच प्रारंभ होने से एक घंटा पहले जांच स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

02 अगस्त को मिलेगा अंतिम अवसर:
जो अभ्यर्थी किसी वजह से 23 से 25 जुलाई के बीच आयोजित दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें 02 अगस्त 2025 को अंतिम अवसर दिया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी बुलाया जा सकता है:
आयोग ने यह भी कहा है कि रिक्तियों के आधार पर, आवश्यकता पड़ने पर अल्पसूची में शामिल नहीं हुए अन्य अभ्यर्थियों को भी दस्तावेज जांच के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि जेएसएससी द्वारा कुल 26,001 पदों पर सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें इंटर प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6 से 8) दोनों श्रेणियां शामिल हैं।

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...

Jharkhand Weather: रांची समेत 18 जिलों में Orange Alert, तेज हवा...

झारखंड में 17 सितंबर को रांची समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी के बीच 18 सितंबर...