रांची में ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर युवक से 3.91 लाख की ठगी, क्यूआर कोड स्कैम में एक और मामला

रांची: रांची में साइबर ठग लगातार लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामले में कोकर शिव मंदिर निवासी सुमन कुमार के साथ ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर ₹3.91 लाख की साइबर ठगी की गई है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सुमन ने बताया कि वे सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए एक लोकप्रिय वेबसाइट ‘कार देखो डॉट कॉम’ पर सर्च कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक कार पसंद आई, जिसके लिए उन्होंने साइट पर अपनी जानकारी दर्ज की। इसके तुरंत बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर कार और आरसी बुक की तस्वीर भेजी गई। खुद को राजेश कुमार नामक मिलिट्री अफसर बताकर ठग ने संपर्क किया।

राजेश ने कार को मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के जरिए डिलीवर कराने की बात कही और टोकन मनी के रूप में ₹10,000 ट्रांसफर करवाए। बाद में ड्राइवर मंजीत का हवाला देकर झांसा देते हुए ₹3.81 लाख और ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल मिलाकर ₹3.91 लाख की ठगी कर ली गई।

एक अन्य मामले में, कोकर रोड नंबर-3 निवासी संदीप सिंह के साथ भी ₹1.60 लाख की साइबर ठगी की गई है। संदीप को एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसका दोस्त रिम्स अस्पताल में भर्ती है और ऑपरेशन के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। ठग ने क्यूआर कोड भेजकर संदीप से कुल ₹1.60 लाख ट्रांसफर करवा लिए।

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनजान कॉल और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें।

 

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...