खड़ी कार का लॉक तोड़ नकद, सोने का लॉकेट व कार के पार्ट्स की चोरी

रांची: हरमू के पटेल पार्क के समीप कार  से दस युवकों ने कार के कई पार्ट्स, कार के डैशबोर्ड में एक लिफाफा में रखा 17.5 हजार नगद, हनुमान जी के सोने का लॉकेट व कई पार्ट्स की चोरी कर ली.

लॉक तोड़ने के लिए कार को कई जगह पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस संबंध में कार मालिक पुनीत कुमार (कांके रोड, लेक एवेन्यू निवासी) ने अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है.
उन्होंने कहा कि उनकी कार पटेल पार्क के पश्चिम दिशा में उनके मित्र गौरव कुमार के ऑफिस के सामने लगायी गयी थी. कार का लॉक तोड़े जाने पर उन्हें संकेत मिला.

जब वह अपनी कार के पास पहुंचे, तो देखा कि दस युवक कार के पास खड़े हैं, इनमें से कुछ युवक कार के अंदर भी है, वह तेजी से चलते हुए कार के पास पहुंचे तो उन्हें देखकर चार लड़के भाग गये, जबकि छह लड़के पकड़े गये, पकड़े गये युवकों में राजवीर सिंह, साद, पवन कुमार, शमी अहमद, स्वरूप कच्छह व राजकुमार शामिल हैं.

युवकों ने कार का दोनों मिरर,सीट बेल्ट,दोनों वाइपर,बैटरी जैक,जैक का रॉड, स्टेपनी,स्टेयरिंग कवर और सारे मैट्रेस की चोरी कर ली थी.म्यूजिक सिस्टम निकाल कर वे ले जाने की फिराक में थे, तभी घटनास्थल पर पुनीत पहुंच गये और वीडियोग्राफी कर ली ओर इसे पुलिस को दे दिया,पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है.

 

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...