बिहार सचिवालय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 2 IAS बने अपर सचिव

पटना : राज्यपाल सचिवालय में कार्यरत दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कल यानी शुक्रवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी डॉ. नंदलाल आर्य और मंत्रिमंडल सचिवालय में अपर सचिव सुमन कुमार को राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ बिहार सचिवालय सेवा के 23 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Goal 6 22Scope News

राज्यपाल सचिवालय से हटाए गए 2 IAS अफसर

2011 बैच के आईएएस संजय कुमार जो राज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे और 2013 बैच के आईएएस महाबीर प्रसाद शर्मा जो अपर सचिव के रूप में तैनात थे। दोनों अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। फिलहाल ये दोनों अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पटना में अन्यत्र पदस्थापन की प्रतीक्षा करेंगे। वहीं, एक अन्य अधिसूचना में बिहार सचिवालय सेवा के 23 पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों में स्थानंतरित किया गया है।

यह भी देखें :

2 नए अधिकारियों की तैनाती

इनकी जगह दो नए आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्यरत 2014 बैच के आईएएस डॉ. नंद लाल आर्य को राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल सचिवालय पटना में अपर सचिव के पद पर कार्यरत 2014 बैच के आईएएस सुमन कुमार को भी स्थानांतरित कर राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : बिहार में फिर IAS अधिकारियों का तबादला, इतने को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...