बिहार में एक साथ कई IAS अफसरों का हुआ तबादला, दीपक कुमार बने गवर्नर के प्रधान सचिव

पटना : बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव राजभवन और गृह विभाग के स्तर पर देखने को मिला है। 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को अब राज्यपाल का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर तैनात थे, जिसका अतिरिक्त प्रभार वे आगे भी संभालते रहेंगे।

राजभवन से लेकर गृह विभाग तक में फेरबदल

इस प्रशासनिक बदलाव के तहत राजभवन में तैनात राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा (2007 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में भेज दिया गया है। उन्हें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्हें सेवा से रिलीव कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, गृह विभाग की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। अब 2004 बैच के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है।

IAS Officer 1 22Scope News

मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग के बदले समीकरण

वहीं सीनियर नौकरशाही में संतुलन बनाने के लिए 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही वे बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं, इसी बैच के डॉ. बी राजेंदर (अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग) को अब निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

IAS Officer 2 22Scope News

राजस्व और आवास बोर्ड स्तर पर नए अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना के अनुसार, महिला और जूनियर अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी (2009 बैच) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 2012 बैच की इनायत खान (एमडी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम) को इसी विभाग (राजस्व एवं भूमि सुधार) में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Officer 3 22Scope News

बिहार में कई IAS अफसरों का हुआ तबादला

1. दीपक कुमार सिंह बने गवर्नर के प्रधान सचिव

2. मंत्रिमंडल सचिवालय के ACS बने अरविंद कुमार चौधरी

3. डॉ. बी राजेंदर को निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार

4. कुंदन कुमार को गृह विभाग के सचिव का प्रभार

5. सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार का प्रभार

6. इनायत खान बनीं विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार

7. राजीव कुमार श्रीवास्तव बने वित्त विभाग के अपर सचिव

यह भी पढ़े : 12 IAS प्रशिक्षुओं को पंचायती राज व्यवस्था का मिला प्रशिक्षण

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...