Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्थिक तंगी का शिकार हुआ पूरा परिवार, 2 पुत्री, पुत्र व मां की मौत

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी के शिकार एक ही परिवार के पांच लोगों ने शहद में जहर डालकर खा लिया। इस घटना में दो पुत्री दीपा और अरिका की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां सोनी देवी और पुत्र शिवम कुमार ने भी अहले सुबह दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक दो पुत्री एक पुत्र और मां की मौत हो चुकी है जबकि पिता धर्मेंद्र कुमार अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

Goal 6 22Scope News

पूरा परिवार घर के बाहर खंधा में जाकर शहद के साथ जहर खाया था

आपको बता दें कि धर्मेंद्र कुमार के कुल चार बच्चे थे। जिसमें अरिका दीपा और शिवम अब इस दुनिया में नहीं है। जबकि सबसे छोटा पुत्र सत्यम कुमार को भी जहर दी गई थी लेकिन उसने जहर को फेंक दिया था। पूरा परिवार घर के बाहर खंधा में जाकर शहद के साथ जहर खाया था। घटना के पीछे कर्ज में डूबे होने की बात सामने आ रही है। क्योंकि धर्मेंद्र कुमार कपड़े की दुकान चलाता था उसने महाजन से कर्ज ले रखा था। महाजन लगातार घर पर जाकर गाली-गलौज करते थे। जिसके कारण धर्मेंद्र कुमार काफी तनाव में चल रहा था। समाज में उसकी किरकिरी ना हो जिसके कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी देखें :

धर्मेंद्र के परिवार को सरकार की द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा था या नहीं, बना हुआ है रहस्य

वहीं अब सवाल यह उठता है कि क्या धर्मेंद्र कुमार के परिवार को सरकार की द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा था या नहीं यह विषय रहस्य बना हुआ है। वहीं मृतक के परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार आर्थिक तंगी से शिकार होने के बावजूद उसने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया था। लेकिन उसमें भी बिचौलियों के द्वारा कमीशन के रूप में 50 हजार खा लिया और लोन भी नहीं मुहैया कराया गया। बहरहाल, इस घटना का जिम्मेदार कौन है यह तो जांच का विषय है।

यह भी पढ़े : बारिश का कहर : बिहार की कई नदियां उफान पर, कई गांवों का शहर से संपर्क टूटा…

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...