Advertisment

बारिश का कहर : बिहार की कई नदियां उफान पर, कई गांवों का शहर से संपर्क टूटा

बांका/जहानाबाद/नालंदा : जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसी क्रम में बुधवार की रात को बांका-अमरपुर मुख्य पथ पर सैजपुर के समीप ओढ़नी नदी पर निर्माणाधीन पुल के बगल में बना डायवर्सन नदी के तेज बहाव में पूरी तरह बह गया। डायवर्सन बहने से बांका जिला मुख्यालय से अमरपुर, शंभूगंज और फुल्लीडुमर प्रखंडों का सीधा संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही भागलपुर और मुंगेर जिले की ओर जाने वाली यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब इन इलाकों के लोगों को बांका पहुंचने के लिए वैकल्पिक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

Goal 4 22Scope News

आवागमन पर भारी असर

डायवर्सन टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। कई स्थानों पर छोटे वाहन और एंबुलेंस भी नहीं जा पा रहे हैं। आपात स्थिति में मरीजों को समय परअस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है।

प्रशासन ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से आवागमन सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, डायवर्सन की मरम्मत करने निर्देश दिया

नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

बांका जिले की प्रमुख नदियों चांदन, ओढ़नी और सुखानिया नदी आदि का जलस्तर पिछले दो दिनों में लगातार बढ़ा है। नदियों के किनारे बसे गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी देखें :

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माणाधीन पुल का कार्य समय पर पूरा होता तो यह स्थिति नहीं आती। डायवर्सन की मजबूती पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले ही कमजोर डायवर्सन को मरम्मत नहीं किया गया, जिसका परिणाम अब सब भुगत रहे हैं।

जहानाबाद में दरधा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जाफरगंज पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी

बिहार में मौसम मेहरबान हो गया है। राज्य में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है। दो दिन से लगातार बारिश के चलते बिहार के तमाम नदियां उफान पर है। वहीं जहानाबाद के दरधा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जाफरगंज पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका मंडराने लगा है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Jehanabad Barish 22Scope News
जहानाबाद में दरधा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जाफरगंज पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी

झारखंड से 1 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नालंदा जिले की कई नदियां उफान पर

झारखंड से एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा जिले की कई नदियों में उफान आ गया है। नालंदा जिले के लोकायन जीराईन पंचाने समेत कई नदियों का जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है। कई जगह से तटबंध टूटने की भी खबरें सामने आ रही है। जबकि बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में कई जगह पर पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है।

Nalanda Barh 22Scope News
झारखंड से 1 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नालंदा जिले की कई नदियां उफान पर

निचले एरिया में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सावधान कर रही है

हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग के सहारे निचले एरिया में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सावधान कर रही है। पंचाने नदी में अचानक आई ऊफान के कारण आशानगर हबीवपुरा सलेमपुर सोहसराय अड्डापर बसारबीघा मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ गया है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। वही लोकॉइन नदी का जलस्तर बढ़ने से चिकसौरा हिल्सा एकंगरसराय जैसे इलाकों में तटबंध टूटने की बात सामने आ रही है।

DM आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जानकारी ले रहे हैं

जिलाधिकारी कुंदन कुमार आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जानकारी ले रहे हैं। वहीं रविदास टोला के स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देर रात से रविदास टोले के कई घरों में पानी घुसने के कारण लोग दहशत में है। कोई भी अधिकारी इनकी सुदबुध तक लेने नहीं पहुंचा है हमलोग रात में भगवान भरोसे ही रहते है। वो अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने से महादलित टोले में गंदगी का अंबार हो गया है और बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े : बिहार में मॉनसून हुआ मेहरबान, भारी बारिश से पटना समेत कई शहर लबालब, आज रेड अलर्ट…

दीपक कुमार, मुजफ्फर ईमाम और मिथुन कुमार की रिपोर्ट

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...