मारपीट के दौरान हुई हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास जिले के डेहरी स्थित अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह में कल यानी शुक्रवार को एक व्यक्ति की मारपीट में हुई हत्या के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि एक सरकारी जमीन पर कटहल का पौधा लगाने को लेकर अपने ही गोतिया के लोगों के साथ विवाद होने पर मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में वीरेंद्र सिंह नामक कपड़ा दुकानदार की मौत हो गई थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन सिंह और आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों पिता-पुत्र हैं। सरकारी जमीन पर पौधा लगाने को लेकर यह लोग आपस मे भीर गए थे। जिसमें गंभीर चोट लग जाने के कारण वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े : जमीन के झगड़े में हथियार लहराने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...

Khalari News: मुहर्रम पर खलारी में दिखा भाईचारे का अद्भुत नजारा,...

Khalari News: रांची जिले के खलारी ब्लॉक में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के...

Bharat Tiwari Encounter: भाई ने भोजपुर SP पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसी बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन...