Sunday, July 20, 2025

Related Posts

बाढ़ में सड़क किनारे एक महिला का मिला शव

[iprd_ads count="2"]

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के धनवा गांव के पास एक अर्धनग्न महिला का शव देखा गया है। लदमा रोड के बगल की झाड़ियों में यह शव फेका गया है। स्थानीय लोगों ने इस बावत बढ़ थाने को भी इसकी सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पास चप्पल बेग आदि फेंका हुआ है। इसके साथ महिला अर्धनग्न स्थिति में है। प्रथम दृष्टि में प्रतीत होता है कि महिला के शव को छुपाने की नीयत से सड़क किनारे फेंक दिया गया हो। महिला का शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस के पहुंचने का लोग इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मरांची मुसहरी में दूषित जलजमाव से लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर…

विकाश कुमार की रिपोर्ट