तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंदा

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार जा रही कार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को रौंद डाला। जिसमें हादसे की शिकार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। सड़क पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड आईएएस भवन के सामने का है। जहां तेज रफ्तार आ रही टाटा नेक्सॉन कार जिसका नंबर – BR 01 HT 2453 है। सड़क किनारे खड़ी महिला चिता देवी को रौंद डाला। मृतक महिला की पहचान पुरानी शिव मंदिर गली पिलर नंबर- 70 के अपॉजिट शेखपुरा बेली रोड पटना की निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने कार को कब्जे में ले यातायात थाने को सौंप दी। जिसके बाद यातायात थाने की पुलिस कार को जब्त कर गाड़ी के नंबर के आधार पर कार मलिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़े : कई IPS अधिकारियों का तबादला

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...