कल से बिहार विधानसभा की मॉनसून सत्र, सत्ता पक्ष ने कर ली है तैयारी, सरकार को घेर सकती है विपक्ष

पटना : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र की शुरुआत कल यानी 21 जुलाई से हो रही है। विपक्ष की ओर से मानसून सत्र में कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। जिसको लेकर सत्ता पक्ष की ओर से जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल उठाया कि इस बार तेज प्रताप कौन सा साइड में जाकर बैठेंगे। इसके साथ ही साथ कांग्रेस के रोजगार मेला को लेकर कहा कि कांग्रेस शुरू से बिहार के लोगों को पलायन करवाना जानती है। कल जो कंपनियां आई थी वह 12 से 10 हजार रुपए के नौकरी पर बिहार के लोगों को बाहर ले जाना चाहती थी लेकिन लोगों ने विरोध किया।

Goal 1 22Scope News

कल से मॉनसून सत्र की शुरुआत, सुरक्षा में न हो कोई चूक, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

बिहार में कल से विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसको लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। दरअसल, यह सत्र 21 जुलाई यानी कल से 25 जुलाई तक चलने वाला है। सत्र के दौरान कल अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की कॉपी सदन के पटल पर रखी जाएगी। वहीं सदन के शुरुआत होने से पहले विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई हुई है।

Bihar Vidhansabha 22Scope News
कल से मॉनसून सत्र की शुरुआत, सुरक्षा में न हो कोई चूक, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : बिहार विधानसभा के आखिरी दिन भी विपक्ष का हं’गामा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...