बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, नीतीश सरकार लाएगी कई विधेयक, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष

पटना : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जो पांच दिनों तक चलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले वर्तमान सरकार का ये आखिरी सत्र होगा। सत्र के दौरान बिहार में बढ़े अपराध पर जमकर बवाल होने की संभावना है। चुनावी साल होने के मद्देनजर विपक्ष यह मौका कतई नहीं गवाना चाहेगा। वहीं, सरकार की ओर से कई नई योजनाओं का प्रस्ताव भी आ सकता है। इन सबसे इतर विधानसभा में सत्र के दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर भी कई चर्चाएं हो रही हैं।

Goal 7 22Scope News

मॉनसून सत्र में तेजस्वी-तेजप्रताप एक साथ बैठेंगे की नहीं ये देखने वाली बात होगी

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पिछले दिनों तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई करते हुए पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। तेज प्रताप को राजद से छह सालों के लिए निकाल दिया गया है। इसके बाद से तेजस्वी और तेज प्रताप आमने-सामने नहीं हुए हैं। दोनों के बीच बातचीत भी नहीं हो रही है। सदन में अभी तक दोनों अलग-बगल बैठे नजर आते थे। लेकिन क्या तेज प्रताप के राजद से निकाले जाने के बाद इनकी सीटिंग अरेंजमेंट में कोई बदलाव होगा, यह सवाल लोगों के मन में है। मॉनसून सत्र में दोनों भाई पहले की तरह साथ बैठेंगे और अलग-अलग यह देखने वाली बात होगी। इतना ही नहीं, जब दोनों आमने-सामने होंगे, आंखें मिलेंगी तो इनकी क्रिया और प्रतिक्रिया क्या होगी, यह भी देखने वाली बात होगी।

यह भी देखें :

मॉनसून सत्र से पूर्व कांग्रेस विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक

आपको बता दें कि मॉनसून सत्र से पूर्व कल यानी 20 जुलाई की रात को कांग्रेस विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कल के बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित कई नेता मौजूद रहे। आज से विधान मंडल के मानसून सत्र की बैठक शुरू हो रही है जो पांच दिनों तक चलेगा।

Bihar Congress 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कल से बिहार विधानसभा की मॉनसून सत्र, सत्ता पक्ष ने कर ली है तैयारी, सरकार को घेर सकती है विपक्ष

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...