Ranchi: 50 लाख ठगी के मामले में गुजरात से साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Ranchi: डिजिटल अरेस्ट कर करीब 50 लाख की ठगी के मामले में सीआईडी साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस, एनआईए, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

Ranchi: 50 लाख रुपये की ठगी

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल पर मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी और 50 लाख रुपये की ठगी की। पहले पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया, फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Ranchi: अहमदाबाद से साइबर अपराधी गिरफ्तार

घटना को लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद साइबर सेल ने मामले में रवि हंसमुख लाल गोपनिया को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड घटना के वक्त व्हाट्सएप चैट बरामद किया गया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...