Commercial Advertisment

आरा में प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को मिलेगा शुद्ध खाना, जीविका को दी गई जिम्मेदारी…

भोजपुर: आरा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा संचालित ‘दीदी की रसोई’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया एवं पुलिस उपाधीक्षक राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रसोई का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित भोजन किसी भी प्रशिक्षण प्रक्रिया का आवश्यक हिस्सा होता है और जब इसकी व्यवस्था स्थानीय स्तर की महिलाएं संभालती हैं, तो यह आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन जाता है। दीदी की रसोई’ का संचालन उन्नति जीविका संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षणरत पुलिस जवानों को निर्धारित मेनू के अनुसार प्रतिदिन नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पूजा करने मंदिर गये लोगों ने किया अमानवीय कृत्य, विक्षिप्त युवक को…

यह पहल जहां प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान कर रही है, वहीं जीविका दीदियों के लिए आजीविका का एक सशक्त माध्यम भी बन रही है। इस रसोई में कार्यरत दीदियों को पूर्व में ही स्वच्छता, पोषण, खाद्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि वे मानकों के अनुरूप सेवाएं दे सकें। भोजन की तैयारी से लेकर परोसने तक की प्रक्रिया में स्वच्छता के सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है। दीदियाँ एप्रन, साफ यूनिफॉर्म और टोपी का नियमित उपयोग कर रही हैं।

‘स्वाद, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के संगम’ के रूप में यह रसोई न केवल प्रशिक्षुओं को पोषणयुक्त भोजन प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक बरुण कुमार, संचार प्रबंधक मनीष कुमार, सुमन कुमार, कमल कुमार, अपर्णा झा, गुड़िया कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार, कमलेश कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई जीविकाकर्मी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  अजीत पवार सिर्फ नेता नहीं बल्कि प्रेरणा हैं, यूपी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...

GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...