बिहार विधानसभा Live : CM नीतीश का तेजस्वी को कड़ा संदेश, कहा- अपने माता-पिता का देखें कार्यकाल, महिलाओं के लिए नहीं किया कुछ

पटना : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज यानी 23 जुलाई को तीसरा दिन है। बुधवार को मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामेदार के बीच चल रहा है। चेयर की कुर्सी पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सदन को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश कर रहे हैं। सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित हर पार्टी के तमाम मंत्री विधायक मंत्री मौजूद हैं। आज भी विपक्ष के विधायक काले कपड़े में आए हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ है। सदन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबका काम करते हैं। तीन दिन और है और फिर चुनाव होगा। लोग बोलेंगे क्या करना है। सीएम नीतीश ने कहा कि पहले का बजट क्या था। तीन लाख करोड़ से ज्यादा बजट है। हमलोग चारों तरफ घूम कर देखें हैं। एक-एक कम किए। चुनाव लड़ना है। पटना शहर में कोई घर से नहीं निकलता था। पहले क्या बुरा हालत था। जनता जिसे जिताएगी,वह यहां आएगी। हालांकि, सीएम नीतीश के बोलने के बाद भी सदन में जबरदस्त हंगामा जारी रहा। विपक्षी विधायक भाई वीरेंद्र के बोलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें डांट पिलाई और कहा कि इस तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल यहां ना करें। इस दौरान वहां काफी हंगामा होता रहा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दो बजे तक स्थगित कर दिया।

अपने माता-पिता का कार्यकाल देखें तेजस्वी – CM नीतीश

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता पुनरीक्षण पर अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि अपने माता-पिता का कार्यकाल देखें तेजस्वी यादव। महिलाओं के लिए आपने क्या किया। पटना तक में कोई शाम को नहीं निकल रहा था। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार काफी मदद कर रही है। हमने मिलकर जहां कहीं भी कमी थी उसे पूरा कर दिया है। अब चुनाव लड़ना है तो चुनाव लड़िए। पहले किसी ने महिला के लिए कुछ किया। हम लोगों ने 50 फीसदी आरक्षण दिया। हमने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया। हमने मुस्लिमों के लिए भी काफी कुछ काम किया है। आप जब बीच में थे तो कितना ज्यादा बड़ाई कर रहे थे। हमलोगों ने जितना काम किया है उसी को लेकर चुनाव में जाएंगे। तुम तो बहुत बच्चे थे। बच्चा ना हो।

चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है न कि नागरिकता साबित करना है – तेजस्वी

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कल सदन में हुई घटना पर क्षोभ प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आचरण सही नहीं था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है न कि नागरिकता साबित करना है। एसआईआर में जो 11 डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं, उन पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

डिप्टी CM ने कमेंट किया – तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम तो अनुमति से बोले लेकिन डिप्टी सीएम का कमेंट आता है कि यही बोलता रहेगा खाली, कितना बोलेगा, क्यों बोलेगा। इस तरह का बयान कितना अमर्यादित है। सदन में अगर विपक्ष का नेता नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा? सदन में अगर सवाल नहीं पूछे जाएंगे तो जवाब कौन देगा? हम लोगों को लगता है कि अगर सभी पार्टी के लोग बोलते हैं तो इस विषय पर चर्चा होगी।

यह भी देखें :

नीतीश को भाई वीरेंद्र ने दिखाई उंगली तो बरस पड़े सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री

बिहार विधानसभा में राजद विधायक ने भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह सदन किसी के बाप का नहीं है। इस पर सत्ताधारी दल उग्र हो गया। विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया। सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उन्हें खेद प्रकट करने को भी कहा। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के टोकने पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने टिप्पणी की थी। बाद में हंगामा होते देख विधानसभाध्यक्ष ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र की बातों पर सदन में जमकर हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब भाई वीरेंद्र सदन से बाहर आए तब उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने सदन के अंदर सिर्फ इतना कहा कि सदन किसी की बपौती नहीं है। यह भाषा असंसदीय नहीं है। मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा।

सीएम पर विपक्ष ने जिस तरह के भाषा का उपयोग किया, यह बिल्कुल अशोभनीय है – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सदन के बाहर कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर विपक्ष ने जिस तरह के भाषा का उपयोग किया यह बिल्कुल अशोभनीय है। उनके नेता भाई वीरेंद्र अपशब्द बोलते हैं। विपक्ष सदन के अंदर गुंडाराज स्थापित करना चाहता है। ये लोग एसआईआर पर लोगों को बरगला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों बाद सदन खत्म होगा, चुनाव में जाइए जनता बताएगी। ये 90 का दशक नहीं है, बिहारी का अपमान अब नहीं होगा। ऐसे लोग माफी नहीं मांगेंगे तो सदन में बैठने का अधिकार नहीं है।

Vijay Sinha 1 22Scope News
सीएम पर विपक्ष ने जिस तरह के भाषा का उपयोग किया, यह बिल्कुल अशोभनीय है – विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा के गेट पर जोरदार प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के गेट पर विपक्ष के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। काले लिबास में विधानसभा आए विधायक गेट पर ही बैठ गए हैं। उनके हाथ में पोस्टर नजर आ रहे हैं। विपक्षी विधायक मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं।

हम राजद-कांग्रेस के समर्थन में नहीं है, लेकिन SIR में जो त्रुटि है वह सोचनीय है – JDU MLA डॉ. संजीव

पूरे विधानसभा में एसआईआर को लेकर के लगातार सियासत हो रही है। इसको लेकर कहीं ना कहीं जदयू के भी कुछ नेता है असमंजस में हैं। न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए जदयू के विधायक डॉक्टर संजीव ने कहा कि हम राजद व कांग्रेस के समर्थन में नहीं है। लेकिन एसआईआर में जो त्रुटि और खामियां हैं वह कहीं ना कहीं सोचनीय और विचारणीय भी है। इसको लेकर हमने पार्टी स्तर पर अपनी बातों को रखा है क्योंकि कई ऐसे तथ्य हैं इसमें जिसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा विजन क्लियर है जो इसमें त्रुटि है उसको दूर किया जाए।

MLA 22Scope News
हम राजद-कांग्रेस के समर्थन में नहीं है, लेकिन SIR में जो त्रुटि है वह सोचनीय है – JDU MLA डॉ. संजीव

हमारे नेता राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बनने में करते हैं सहयोग – JDU MLC खालिद अनवर

उपराष्ट्रपति के इस्तीफा देने के बाद बिहार में चर्चा यह भी है कि क्या नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर जदयू के नेताओं ने खंडन कर दिया है कि ऐसा कहीं कुछ नहीं है। इसको लेकर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति बनने में सहयोग और मदद करते हैं। हमारे नेता बिहार के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। इसमें कहीं से कोई संशय नहीं है। इन सब बातों को झूठ-मुठ का हवा दिया जा रहा है। साथ ही खालिद अनवर ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दल भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। जनता को गुमराह कर रही है। जबतक नीतीश कुमार है तबतक किसी को भी समस्या नहीं होगी। चाहे वह अल्पसंख्यक हो या कोई और हो किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इसलिए विपक्ष झूठ-मूठ का इसको लेकर के भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर रही है।

MLA 1 22Scope News
हमारे नेता राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बनने में करते हैं सहयोग – JDU MLC खालिद अनवर

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : सदन में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने कहा- वापस लें SIR

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Highlights

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...