उपेंद्र सिंह हत्याकांड में SP ने पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार को किया निलंबित

मोतिहारी : कोटवा में होटल संचालक के पिता उपेंद्र सिंह हत्याकांड में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कोटवा के पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र कुमार व चौकीदार भरत राय को निलंबित किया। एसडीपीओ-2 से स्थिति स्पष्ट करने व एसएचओ से विभागीय करवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी का स्पष्ट संदेश है कि अपारधिक मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधियों की पहचान हो चुकी है। मजफ्फरपुर का गिरोह है। टीम गिरफ्तारी में लगी है। घटना की जांच की गई।

DIARCH Group 22Scope News

हरेंद्र कुमार को गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप मे निलंबित किया गया है – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी ने कहा कि घटना की रात्री गश्ती पदाधिकारी हरेंद्र कुमार को गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप मे निलंबित किया गया है। पुलिस गश्ती में खनापूर्ति और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। गश्ती के दौरान सही वर्दी में पदाधिकारी मुस्तैद रहे। आराम फरमाते और मोबाइल पर लगे पदाधिकारियों कर्मियों पर कार्रवाई होगी। अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती होना आवश्यक है। साथ ही चौकीदार भरत रॉय को भी आसूचना संकलन में फेल होने पर निलंबित किया गया है। हाइवे पर इस तरह के गिरोह ऑपरैट हो रहे इसकी जानकारी देनी थी।

SP ने SDPO-2 और SHO से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा है

एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसपीडीओ-2 को स्थिति स्पष्ट करने और एसएचओ से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूर्व में भी हाइवे पर ऑपरैट हो रहे तेल कटवा और डीजल चोर गिरोह पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। कुछ हफ्ते पहले दूसरे अनुमंडल के एसडीपीओ-1 एएसपी सदर के द्वारा पिपराकोठी थाना अंतर्गत रेड कर ऐसे गिरोह पर कार्रवाई की थी।

यह भी देखें :

SP का भू-माफिया के खिलाफ एक्शन

मोतिहारी शहर के दो भू-माफिया पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने 15-15 हजार रुपए इनाम का घोषणा किया है। शहर के गोपालपुर के सुधीर कुमार श्रीवास्तव व मुफसिल थाना के लोकसा के विश्वनाथ सिंह के पुत्र कुख्यात अपराधी मुन्ना सिंह के भाई मुकेश सिंह पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने इनाम रखा है। भू-माफिया के खिलाफ एसपी सख्त हैं। जिले में भू-माफिया के कारण आपराधिक घटनाएं हो रही है।

यह भी पढ़े : अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा- जल्द से जल्द वोटर लिस्ट रिवीजन का काम करें पूरा…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...