नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ, BDO ने कहा…

गयाजी: गयाजी के टनकुप्पा पर अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित भट्टोरा पंचायत के मुखिया और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गयाl बीडीओ अलीशा कुमारी ने भटोरा ग्राम के नवनिर्वाचित मुखिया पद के लिए दिलीप प्रसाद यादव, पंचायत सदस्य पद के लिए बबलू कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बबलू शर्मा, ग्राम कचहरी पंच के रूप में मीरा कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सभी का अभिनंदन कियाl

बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि 9 जुलाई को मतदान एवं 11 जुलाई को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई थी जिसके बाद आज शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई हैl बता दें कि मुखिया दिलीप प्रसाद यादव ने 2024 में भेटौरा पंचायत के मुखिया पद पर जीत दर्ज की थी लेकिन 2024 के 8 जनवरी को उन्हें पद से हटा दिया गया थाl पुनः निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार संपन्न चुनाव में उन्होंने भारी मत से अपनी जीत दर्ज कर विरोधियों का को मुंह तोड़ जवाब दिया हैl

यह भी पढ़ें – भागलपुर: बच्चों को पढ़ाना तो चाह रहे लेकिन…, दो दिन पहले ही योगदान देने वाले प्रधानाध्यापक ने कहा बाढ़…

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख चिंकी कुमारी, सरपंच नारायण प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष परशुराम यादव, पूर्व मुखिया रईस यादव, समाजसेवी चंद्रकांत मिश्रा, मदन यादव, मोहम्मद सद्दाम, लखन चौधरी सहित क्षेत्र के लोग मौजूद थेl

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   आयकर विभाग ने स्कूल छात्रों के साथ किया पौधरोपण, कहा…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...

Bihar Public Distribution System: बिहार में 8.45 करोड़ राशन लाभुक, 4,910...

Bihar Public Distribution System: बिहार में जन वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले...

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों...