अंतरराज्यीय ठग मास्टर रंजन मिश्रा फरार, गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित

रांची: अंतरराज्यीय ठग मास्टर रंजन मिश्रा फरार –  झारखंड सहित देश के कई राज्यों में ठगी और साइबर अपराधों में वांछित ठग रंजन मिश्रा की तलाश में पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, रंजन मिश्रा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में अब तक 19 ठगी के मामलों को अंजाम दे चुका है।

रंजन मिश्रा की पहचान एक शातिर और चरित्र बदलने वाले अपराधी के रूप में हुई है। वह कभी खुद को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, तो कभी न्यायाधीश बताकर आम नागरिकों को झांसे में लेकर ठगी करता था। रांची के गोंदा थाना में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। वह जमानत पर छूटने के बाद से फरार है।

एसएसपी ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि रंजन मिश्रा की उपस्थिति या ठिकाने की कोई भी जानकारी किसी को मिलती है, तो वे तत्काल निकटवर्ती थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

अंतरराज्यीय ठग मास्टर रंजन मिश्रा फरार – पुलिस की अपील:

पुलिस को उम्मीद है कि आम नागरिकों के सहयोग से इस फरार ठग को जल्द गिरफ्तार किया जा सकेगा। रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी से कई राज्यों में लंबित ठगी मामलों के खुलासे की भी संभावना है।

Saffrn

Trending News

मुख्य सचिव द्वारा PMG व PRAGATI योजनाओं की उच्च स्तरीय संयुक्त...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में केंद्र प्रायोजित प्रमुख पीएमजी (PMG)...

बिहार के नए CM बनते ही सम्राट को PM, शाह, राजनाथ,...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो गया है। 75 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम बना...

Koderma में विकास की नई मिसाल,चाराडीह में अत्याधुनिक पंचायत भवन का...

Koderma: Koderma में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस...

धनबाद के स्कूल में Re-admission पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग,...

Dhanbad: झारखंड सहित देशभर के प्राइवेट स्कूलों में Re-admission और फीस वृद्धि से अभिभावक काफी परेशान हैं। रांची में डीसी ने प्राइवेट स्कूलों में...

जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img