BJP सांसद मनोज तिवारी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, बिहार के इस विभूति के लिए की विशेष मांग…

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गृह मंत्री को एक पत्र लिख कर बिहार के एक विभूति को भारत रत्न देने की मांग की है। मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख भोजपुरी के महान विभूति भिखारी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाया। वे न सिर्फ एक कलाकार थे बल्कि उन्होंने सामाज सुधार की दिशा में भी कई काम किये।

उन्होंने बाल विवाह और बेटी को बेचने पर रोक लगाने की दिशा में कई योगदान दिए। उनके कामों को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वे एक महान लोककलाकार तो थे ही साथ ही उन्होंने समाज सुधार की दिशा में भी ऐसा अहम योगदान दिया है जिसे बड़े बड़े समाजसुधारकों की सूची में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें – सम्राट चौधरी को 24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा! व्हाट्सएप पर मिली धमकी…

उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाने के साथ ही समाज सुधार के लिए कई नाटक भी लिखा जिसका सकारात्मक परिणाम मिले और उसे हर तरफ अब तक सराहा जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  तेजस्वी ने पहली बार खुल कर तेज प्रताप के संबंध में की बात, कहा वे…

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...