भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में सांसद मनोज तिवारी ने की चुनावी सभा

भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की चुनावी सभा

आरा : बड़हरा प्रखंड के महामाया मैदान पीपरा सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी , केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अनुसूचित कल्याण मंत्री जनक चमार जनसभा में पहुंचे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जहां-जहां एनडीए के प्रत्याशी हैं वहां पर भारी मतों से उनका विजय हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़हरा की जनता विकास के नाम पर राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करेगी। राघवेंद्र प्रताप सिंह सभी समुदाय के लोगों के साथ लेकर चलने वाले हैं। खासकर ब्राह्मणों का जितना मान सम्मान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया है बड़हरा में किसी ने नहीं दिया है।

Goal 7 22Scope News

जनता का रुझान एनडीए प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में

कोई ऐसा महीना नहीं है मुझे उनकी बात नहीं हो और बड़हरा क्षेत्र के लिए हुए हमेशा विकास की बात करते हैं और दिल्ली के विभागों में मंत्रियों से वहां के सांसदों से कार्य को करवाने के लिए मुझे मदद लेते हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार सभा कर रहे हैं। उन्होंने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का रुझान साफ राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में दिख रहा है। उन्होंने छठ महा पर्व पर बधाई देते हुए छठ के गीत को भी गाकर सुनाया।

e654d9a2 c1f5 443d bf80 4128b19b5129 22Scope News

85353b80 2cf9 40be ade4 318da8ce2a33 22Scope News

हर जगह एनडीए की लहर, बड़हरा में बीजेपी की होगी जीत

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सभी जगह एनडीए की लहर है। बड़हरा में इतनी भीड़ देखकर समझ में आ गया कि रुझान यहां के बीजेपी के प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप के पक्ष में नजर आ रहा है।

5501f1b0 15b7 4fa0 b286 546e8eef68b0 22Scope News

जनता की भारी भीड़ का समर्थन राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ

अनुसूचित कल्याण मंत्री जनक चमार ने कहा कि जनता ने भारी भीड़ के साथ समर्थन दिया है यह साबित करता है की राघवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ लोगों का प्यार साफ दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर जिले के एनडीए के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनसभा की अध्यक्षता हरे कृष्ण उपाध्याय उर्फ सेंटर बाबा और मंच संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धीरज सिंह ने किया। मौके पर पांचो गठबंधन के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंच पर विधायक उतरप्रदेश कमल मलिक, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरे राम चंद्रवंशी,जिला मंत्री चुन्नी देवी, जसवंत सिंह हरिकिशन उपाध्याय,दीपक दूबे,शुभम पांडेय,माझील सिंह,मुन्ना सिंह,प्रशांत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता और महिलाएं कार्यक्रम मे शामिल हुए।

ये भी पढ़े : छपरा राजद समर्थकों ने खेसारी को दूध से नहलाया, सिक्कों से तौल कर किया स्वागत, बोले – ये नाचने वाला देगा भाजपा को पटखनी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...