Lawrence Bishnoi गैंग से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, कहा ‘अब तक नहीं ली किसी ने…’

पटना: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्री को पत्र लिख कर जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग की है। पप्पू यादव ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि राजनीतिक व्यक्ति होने की वजह से बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का उन्होंने विरोध किया था जिसके बाद उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। पप्पू यादव ने अपने पत्र के माध्यम से गृह मंत्री से जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग की है।

pl1 22Scope News

पत्र में उन्होंने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है कि वे एक बार बिहार विधान सभा का सदस्य और छः बार लोकसभा का सदस्य चुने गए हैं। इस दौरान उन्हें पड़ोसी देश नेपाल के माओवादी संगठन और कई जातिवादी संगठनों ने जान से मारने की धमकी दी। 2015 में नेपाल के माओवादी संगठन के द्वारा जाना से मारने की धमकी दिए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ा कर वाई प्लस किया था लेकिन फिर 2019 में सुरक्षा कम कर वाई श्रेणी कर दी गई।

pl2 22Scope News

कम सुरक्षा होने की वजह से लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई बार जान से मारने की उन्हें धमकी मिली, यहां तक कि घर में घुस कर लोगों ने धमकी दी।  मामले में मैंने डीजीपी, मुख्यमंत्री से कई बार शिकायत की लेकिन आज तक किसी ने कोई सुध नहीं ली। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है इसलिए मेरी सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ा कर जेड श्रेणी की जाये साथ ही जिलों में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था दी जाए।

यह भी पढ़ें- NDA की बैठक में शामिल नहीं होंगे चिराग, पहुंचने लगे अन्य नेता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...