सीतामढ़ी में बच्चों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, दी गई दवाइयां भी…

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के बैरगनिया में डॉ प्रदीप जायसवाल ने अपने निजी क्लिनिक में बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। मेडिकल कैंप में बच्चों के शारीरिक परीक्षण, बुखार, खांसी, त्वचा रोग, एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही, डॉक्टर द्वारा माता-पिता को पोषण और साफ-सफाई को लेकर जागरूक भी किया गया।

डॉ जायसवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उनका स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। इस शिविर का उद्देश्य यही था कि जरूरतमंद बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य परामर्श व इलाज मिल सके। स्थानीय निवासियों एवं बच्चों के अभिभावकों ने डॉक्टर के इस कदम की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। शिविर के दौरान बच्चों में उत्साह देखने लायक था। कई छोटे बच्चों ने डॉक्टर साहब को धन्यवाद भी कहा।

यह भी पढ़ें – मोतिहारी और पूर्णिया में RJD का कार्यक्रम, कहा अबकी बार ‘तेजस्वी सरकार’

डॉ प्रदीप जायसवाल ने यह भी बताया कि आगे चलकर ऐसे और भी बाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के हर बच्चे तक चिकित्सा सेवा पहुँच सके। डॉ प्रदीप जायसवाल रीगा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गयाजी में सावन महोत्सव में खूब झूमी महिलाएं, कहा ‘यह महीना दर्शाता है कि…’

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...