Dhanbad: स्कूटी से जा रहे युवक को अपहरण कर मांगी फिरौती, घटना से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: जिले के भागा निवासी एक स्कूटी सवार युवक आकाश सिंह के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। आकाश सिंहा, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के सहयोगी के रूप में कार्यरत हैं, जो अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।

परिजनों और अधिवक्ता के अनुसार, आकाश रांची जाने वाला था, लेकिन संपर्क नहीं होने पर जब फोन किया गया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल उठाया और पैसे की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि पहले फोन पर सामान्य बातचीत की गई, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया और एक लाख रुपये फिरौती की मांग की गई।

Dhanbad: एक को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए आकाश के पिता के साथ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी धनसार थाना पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की स्कूटी को बरामद कर लिया है। साथ ही एक व्यक्ति प्रमोद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Dhanbad: हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और आकाश की सकुशल बरामदगी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच, आकाश के पिता अपने बेटे की सलामती की उम्मीद में थाने में बैठे हुए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आकाश को सुरक्षित बरामद किया जाए, ताकि किसी अनहोनी की आशंका को रोका जा सके।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में दोपहर को तेज धूप, सुबह-शाम रहेगी...

 Jharkhand Weather Today 16 October 2026: झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम...

Jharkhand News: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों की डिग्री संदिग्ध,...

 झारखंड महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति परीक्षा 2023 में सफल 33 अभ्यर्थियों की स्नातक डिग्री संदिग्ध मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने नियुक्ति की...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...