छात्रा का अपहरण कर परिजनों से मांगी गई फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

पटना : बिहार में इन दोनों अपराध रोकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला पटना के दानापुरइलाके से आ रही है। बिहार सहित पटना में आए दिन अपराध की घटना देखने को मिलता है। कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा का अपहरण कर लिए जाने और परिजनों को कॉल कर पांच लाख फिरौती की मांग की गई है। फिरौती की रकम नहीं देने के पर छात्रा की हत्या करने की धमकी भी दी गई है।

इतना ही नहीं दुःसहसी अपहरणकर्ताओं ने कॉलेज छात्रा से उसके परिवार वालों को कॉल कर बात भी कराया है, जिसमें छात्रा ने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। फिलहाल फुलवारीशरीफ थाना ने प्रेम-प्रसंग और अपहरण दोनों ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ सदर बाजार चौराहा के पास एक कपड़ा दुकानदार की बेटी का उस वक्त अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया जब उसके पिता उसे कॉलेज आफ कमर्स छोड़ कर आए थे। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।

बता दें कि अपहरण की जानकारी तब लगी जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसके पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर फिरौती की मांग की गई। इसके बाद कपड़ा व्यापारी के परिवार वालों में दहशत का माहौल हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते हैं पूरे फुलवारीशरीफ सदर बाजार में व्यापारियों में गहरा आक्रोश का माहौल है। फुलवारीशरीफ थाना पुलिस अपहरण के बाद जिस नंबर से फिरौती की रकम की मांग की गई है। उसका टावर लोकेशन पता करके हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है।

वहीं दूसरी घटना दानापुर अनुमंडल के खगौल थाना क्षेत्र का है जहां बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक को अपराधियों के द्वारा छह गोली मारी गई। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आपसी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है।

तीसरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र से है जहां बिहटा में जमीनी विवाद को लेकर चंदन कुमार उर्फ विक्की को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...