मंत्री विजय चौधरी ने कहा- मुद्दाविहीन हो गई है विपक्ष, SIR को लेकर फैला रहे हैं प्रोपगेंडा

पटना : बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देख रहे हैं कि 2003 में पहले चरण का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) भी एक महीने में हुआ था। आज 22 साल बाद हो रहा तो एक महीने में नहीं हो सकता। आज डाटा आसानी से भेजा जा सकता है। जब जातीय गणना कराया गया उस समय 15 दिन में किया गया, जो इलेक्शन कमीशन ने एक महीने में किया। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। आज विकास की बात कीजिए सब समझ जाएंगे।

Goal 7 22Scope News

26 लाख सत्यापन में पता चला जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं, 9 लाख का कोई पता नहीं है – मंत्री विजय कुमार चौधरी

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जो आकड़े दिया गया विपक्ष बताए कि 22 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 26 लाख सत्यापन में पता चला जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं। नौ लाख का कोई पता नहीं है। एसआईआर का मुद्दा अल्पसंख्यक समाज से विपक्ष जोड़कर राजनीति कर रहा है। आखिर विपक्ष क्यों नहीं बताता है कि अल्पसंख्यक के अलावा और समाज के लोगों का वोट काटा गया। सरकार चाहती कि कोई वाजिब मतदाता सूची से बाहर नहीं रहे। सात करोड़ 89 लाख में सात करोड़ 20 लाख फार्म भरे गए। विपक्ष के लोग अपना फॉर्म भर लिए। एक अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित हो रही है। चुनाव आयोग एक सितंबर से 25 सितंबर तक का समय रखा है।

यह भी देखें :

पहलगाम आतंकी हमले के साजिशकर्ता ‘ऑपरेशन माहदेव’ में मारे गए – विजय चौधरी

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकी को ऑपरेशन महादेव के जरिए में भारतीय सेना ने कल मार गिराया है। केंद्र सरकार की तरफ से कल सदन में बताया गया। अगर विपक्ष दावा कर रही है कि ऐसे जानकारी हमें नहीं है तो उनका अंतविरोधी है। अगर विपक्ष जानता है तो बताए। चिराग पासवान पर उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कार्रवाई हो रही है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हमलोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : Bihar SIR : SC ने याचिकाकर्ताओं से कहा- आप ऐसे 15 लोगों को लेकर आइए जो कहें कि वे जीवित हैं…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...