मंत्री विजय चौधरी की मौजूदगी में BJP छोड़कर कई नेता JDU की ली सदस्यता

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज मंत्री विजय कुमार चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में बीजेपी के कई लोग जदयू की सदस्यता ली। इसके बाद दोनों नेता प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। मंत्री विजय कुमार ने जातीय आधारित गणना पर कहा कि 2019-20 में ही विधानसभा के सभी विधायकों के सहमति से जाति आधारित गणना करने के लिए समर्थन मिला था। केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था कि सभी जाति के संख्या के हिसाब से जाति आधारित जनगणना करवाया जाए।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जाति आधारित गणना को लेकर कहा कि अगर इसमें कोई फर्जीवाड़ा या त्रुटि है जिस तरीके से भाजपा वाले कह रहे हैं तो वह प्रमाण सामने लाकर रखें। मंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना को बाधित करने के लिए बहुत साजिश की गई। लेकिन बिहार सरकार के संकल्प से और नीतीश कुमार के कठिन प्रयास से बिहार में जाति आधारित गणना सफल हुआ। इसी का परिणाम है कि जातीय रहित गणना अंतिम मुकाम तक पहुंच सके। साथी में उन्होंने कहा कि देश में पिछले 90 साल से जाति आधार गणना का काम जो किसी ने नहीं कर पाया वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

बीजेपी के लोग जिस तरीके से मुख्यमंत्री को लेकर कह रहे थे कि उनके लिए भाजपा में दरवाजा बंद कर दिया गया। इसको लेकर भी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि उनके दरवाजे पर झांकने कौन जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से उनसे अलग हुए हैं तब से बीजेपी में बेचैनी और घबराहट बढ़ी हुई है। इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेता एक तरफ कहते हैं कि मुख्यमंत्री अगर आएंगे तो स्वागत करेंगे। उनके कुछ लोग कहते हैं कि दरवाजा बंद है। इसे यह साबित हो गया है कि नीतीश कुमार के अलग होने से भाजपा में भाई की स्थिति बनी हुई है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इंडिया के घटक दल के साथ मिलकर हमलोग चयन कर लेंगे देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...