बेलगाम अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, वाराणसी रेफर

कैमूर : कैमूर में दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारी। घायल दुकानदार को बनारस रेफर किया गया। दुकानदार बर्तन की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे। बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। मामला कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली का है। बर्तन की दुकान बंद कर अपने घर के लिए जा रहे दुकानदार को अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके बाइक को ओवरटेक कर मिरिया गांव के पास पीछे से गोली मार दिया।

DIARCH Group 22Scope News

गोली दुकानदार को पीछे पीठ में लगी है

आपको बात दें कि गोली दुकानदार को पीछे पीठ में लगी है। जो बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी रामेश्वर सेठ के पुत्र युधिष्ठिर सेठ बताया गया है। गोली से घायल व्यक्ति के भाई भीम सेठ ने बताया कि दुकान बंद कर हम लोग बाइक से घर आ रहे थे। तभी अपाची बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर ओवरटेक कर पीछे से उनके पीठ में गोली मार दिया जहां गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सदर अस्पताल में पुलिस पहुंची जहां इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के कारण का नहीं चला पता।

यह भी पढ़े : पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...