बाइक से आए 3 अपराधियों ने एक दुकानदार को मारी गोली, रेफर

कैमूर : भभुआ शहर अखलासपूर रोड में पेट्रोल टंकी के सामने पश्चिम आरोही इंटरप्राइजेज दुकान पर एक दुकानदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दिया। जानकारी के मुताबिक, भभुआ आजाद नगर निवासी राजवंश प्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दुकान पर बैठे हुए थे तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधी आए और गोली चला दी जिनके सीने में गोली जा लगी।

वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लेकिन वहां से अपराधी बाइक से भागने में सफल रहे। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है लेकिन घटना किस कारणवश हुई है अभी इस मामले का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...