Dhanbad : धनबाद में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मचा कोहराम…

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। पत्रकुल्ली निवासी मंटू कुमार की 8 वर्षीय बेटी की कतरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम निशा ज्ञान शिशु मंदिर स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

k 1 22Scope News

Dhanbad : सुबह 7 बजे घर से निकली थी बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे निशा खेलते हुए घर से बाहर निकली और सूर्य मंदिर के समीप बहने वाली कतरी नदी के किनारे पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वह संतुलन खो बैठी और अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने भागकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

इलाके में शोक की लहर

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। मृतका के पिता मंटू कुमार क्षेत्र में गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी मासूम बेटी की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, जैसे कि रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और नियमित निगरानी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...