रांची : रातु रोड लाह कोठी के पास एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई। इस आगलगी के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच कई सामान जलकर राख हो गये। आशंका जताई जा रही कि गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। चूंकि गोदाम के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सामान थे इसलिए आग तेजी के साथ फैल गई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग के आने से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने गोदाम के मालिक को दी जिसके बाद मालिक के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
रातु रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग
Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...
Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...
Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...
Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...
Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...
Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

















