भारतीय बीज भंडार के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

बेतिया : बेतिया में देर रात्रि शहर के पॉश इलाका लाल बाजार में भयंकर आग लग गई. यह आग शहर के बीचोबीच भारतीय बीज भंडार की गोदाम में लगी. जहां कीटनाशक दवाएं और केमिकल रखी गई थी. आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक जा रही थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

जानकारी के अनुसार रात्रि 12ः30 बजे लाल बाजार स्थित भारतीय बीज भंडार गोदाम में आग लग गई. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. भारतीय बीज भंडार बेतिया का बहुत बड़ा गोदाम है. इस गोदाम में केमिकल, कीटनाशक दवाएं, कृषि संबंधित बीज व सभी चीजें रहती है. आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया. इस दौरान आग से दो फोर व्हीलर गाड़ी, दो मोटरसाइकिल समेत लगभग करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.

आग बुझाने के दौरान 2 कर्मी हुए बेहोश

फायर ब्रिगेड अधिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी ने बताया कि रात्रि 12ः30 बजे आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लाया गया. पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम में केमिकल थी. कीटनाशक दवाई थी. जिस कारण आग बुझाने के दौरान 2 कर्मी भी धूएं से बेहोश हो गए. लेकिन अब वह सही है. आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. तब जाकर आग पर काबू पाया गया.

रिपोर्ट: जितेंद्र

भारतीय एथलीटों के समग्र विकास के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कसी कमर

कार्टून गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...