Advertisment

निरसा में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

निरसा/धनबाद. निरसा में कचरा गोदाम- निरसा विधानसभा के चिरकुंडा सुभाष नगर स्थित इंडज्योति फाइनटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक गोदाम में भीषण आग लग गई। इसके बाद गोदाम के अंदर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर-दूर से लोग मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए मैथन एवं पंचेत से अग्निशमन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

निरसा में कचरा गोदाम में लगी आग

वहीं सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ बाखला ने बताया कि अंदर गोदाम में रखा कचरा में आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Elite institute 2 22Scope News

मैथन और पंचेत के अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक युक्त कचरा भरा हुआ था। जिसके कारण आग भयावह हो गई थी। घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और काफी मशक्कत के बाद आग पर भी नियंत्रण पा लिया गया है।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...